-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ नामांकन दाखिल करने के बाद दिल्ली पहुंचे
मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया तो उनके बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए नामांकन पर्चा भरा। इसके बाद वे भोपाल आने के पूर्व के अपने कार्यक्रम को बदलकर सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री कमलनाथ को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद देर शाम को भोपाल आान था लेकिन अचानक बदले घटनाक्रम के बाद वे छिंदवा़ड़ा से सीधे दिल्ली रवाना हो गए। दो दिन से उनके करीबियों पर आयकर छापे मारे जाने के बाद वे दिल्ली में अपने विश्वस्त साथी राजेंद्र मिगलानी से मुलाकात करने पहुंचे। आयकर की टीम ने मिगलानी के घर और उनके अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की थी। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद वे भोपाल के बजाय सीधे दिल्ली चले गए। वहीं, कहा जा रहा है कि वहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की शेष बची सात सीटों के प्रत्याशियों के चयन पर भी कुछ नेताओं से चर्चा की।




Leave a Reply