-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कमलनाथ को लाशें गिनने और आग लगाने की आदत हैः विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस नेताओं ने 1984 के दंगों में लाशें बिछायी थी। उस दंगे में कमलनाथ के हाथ जले हुए है। उस घटना की आज भी जांच चल रही है जिसमें कमलनाथ जी आरोपी है। जब देश में आपातकाल लगा था उस समय संजय गांधी के मुख्य सलाहकार कमलनाथ ही थे। कमलनाथ को लाशें गिनने और आग लगाने की आदत है। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर प्रवास के दौरान कही।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे है। सेवा करना उनके बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए दिग्विजय सिंह ने 10 साल और कमलनाथ ने 15 महीने में मध्यप्रदेश को लूटने का काम किया। कांग्रेस के यह दोनों नेता भ्रष्टाचार के सिरमौर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए 287 करोड़ का घोटाला किया लेकिन उसमें से 287 रूपए किसी अस्पताल, गरीब को दान देने का काम नहीं किया।
श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने विधायकों से आग लगाने की बात करते है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि जनता उन्हें सुन रही है, जो कभी भी उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने मेरा भारत महान का नारा दिया वहीं कमलनाथ पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद, चीन, इटली और सोनिया गांधी के इशारे कहते है कि भारत बदनाम है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमलनाथ जैसे लोग भारत को बदनाम करने में पीछे नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार को खजुराहो के विभिन्न ग्रामों के प्रवास पर थे। उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मतंगेश्वर महादेव के दर्शन किये। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया एवं अस्पताल प्रशासन को परमार्थ स्वयंसेवी संस्था की ओर से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेट मशीनें सौंपी। श्री शर्मा ने ग्राम खर्रोही एवं मनिया सहित अन्य गांवों में सेवा ही संगठन के तहत सेवा कार्य किए और लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, राशन एवं खाद्य सामाग्री का वितरण किया। राजनगर अस्पताल में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया।
पार्टी का कार्यकर्ता पूरे देश में कर रहे है सेवा कार्य
खजुराहो नगर पंचायत के खर्रोही, मनिया एवं नगर पंचायत चंदला में आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में कोरोना से लोगों को कैसे बचाया जाए इसके के दिन रात प्रयास कर रहे है वहीं कांग्रेस राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 365 दिन काम करते है। भारत का ऐसा प्रधानमंत्री जिसने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। उनका पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने 50 हजार ब्लड यूनिट डोनेट करने के लिए कहा था, उसमें लाखों यूनिट ब्लड डोनेट हो गया। कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश और प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है।
इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह चौहान, विधायक श्री प्रदुमन सिंह लोधी, जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया, श्री अबीनेंद्र पटेरिया, श्री जयराम चतुर्वेदी, श्री मणिकांत चौरसिया, श्रीमती उपमा त्रिपाठी, श्रीमती अनित्त्या सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply