-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ की तरह असंवेदनशील नहीं, सभी का दुख दर्द समझती है शिवराज सरकार : शर्मा
झूठ और फरेब के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनहित की उन सभी योजनाओं को पलीता लगा दिया था, जिन्हें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संवेदनशील नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में लागू किया था। कांग्रेस की उस असंवेदनशील सरकार को गैस पीड़ित विधवा बहनों पर भी तरस नहीं आया और उसने इन बहनों की मदद के लिए लागू की गई पेंशन योजना पर भी रोक लगा दी थी। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने कमलनाथ सरकार के इस निर्णय को पलटते हुए गैस पीड़ित विधवाओं की पेंशन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो एक स्वागतयोग्य कदम है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार निराश्रितों, पीड़ितों और महिलाओं को सहारा देने के लिए दृढ़संकल्पित है और इस निर्णय के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार जताता हूं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गैस पीड़ित विधवाओं की पेंशन फिर शुरू करने के कैबिनेट के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने अपनी योजनाओं और कामों से जनता का दिल जीतने और मन को छूने का काम किया है। छात्रों से लेकर मजदूरों तक, छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्गों तक और बच्चे के जन्म से लेकर उसके विवाह तक के लिए शिवराज सरकार ने योजनाएं लागू की थीं, जिन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिला था। इन्हीं में से एक योजना गैस पीड़ित विधवाओं के लिए वर्ष 2013 में लागू की गई थी। इस योजना के तहत इन बहनों को सामाजिक पेंशन के अलावा 1000 रुपये पेंशन के रूप में दिये जाते थे। लेकिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं था और उस सरकार ने अन्य योजनाओं के साथ-साथ इस योजना को भी बंद कर दिया था। जिसके चलते इन बहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। शिवराज सरकार ने इन बहनों की परेशानियों को समझा और कमलनाथ सरकार के निर्णय को पलटते हुए इन बहनों की पेंशन योजना को फिर से लागू कर दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि शिवराज सरकार के इस निर्णय के लिए मैं प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं।




Leave a Reply