-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ का आरोप आतंकवाद के नाम पर पीएम देश को गुमराह कर रहे
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवाद के नाम पर देश को गुमराह कर रहे। जो पाकिस्तान जानता है उसे देश को बताने में परहेज क्यों किया जा रहा है। आज सर्जिकल स्ट्राईक्स पर शक-शंका क्यों हो रही है। पहले भी सर्जिकल स्ट्राईक्स हुए हैं लेकिन वो न राजनैतिक रूप प्रचारित हुए है और न ही उन पर कोई सवाल खड़े हुए हैं।
पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दो सर्जिकल स्ट्राईक्स हुई है उसके ऊपर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसियों ने अपनी खोज परक रिपोर्ट में सर्जिकल स्ट्राईक्स के बाद किये गये दावों पर सवाल उठाए हैं। हमारे वायु सेना अध्यक्ष ने कहा कि हमे टारगेट दिया जाता है और हम उस टारगेट पर काम करते हैं। उनका कहना भी सही है कि उनके हमले के बाद क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती। लेकिन आज किसी भी एक्शन के बाद कई ऐसी व्यवस्थाएँ है जो उनके प्रभाव को रिकार्ड करती हैं। जीपीएस सिस्टम है, सेटेलाईट फोटोग्राफी है जो सारी गतिविधियों को रिकार्ड करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को क्या परहेज है कि वो सर्जिकल स्ट्राईक्स को देश के सामने नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो चीज पाकिस्तान में हुई है जिसे पाकिस्तान जानता है उस सच्चाई को हमारे देश के नागरिकों बताने में प्रधानमंत्री मोदी को क्यों परहेज है? पाकिस्तान पर यह हमला हुआ है। उनसे कोई जानकारी तो गुप्त है। नहीं फिर उसको अगर हमारे देश के लोग जानें तो इसमें ऐतराज क्या? भारत सरकार को सर्जिकल स्टाईक्स के बारे में खुलासा करना चाहिए उन्हें बताना चाहिए यह इमारतें थी, यह कैम्प था, इतने लोग मरे इसका खुलासा करने में क्या परेशानी है।




Leave a Reply