कमलनाथ आज आदिवासियों के लिए झूठे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे: सिसोदिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश में 15 महीने सत्ता में रहे तब आदिवासियों के हितों के लिए काम कर लेते तो आज उन्हें अधिकार यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आदिवासियों के अधिकारों की हमेशा चिंता की है। कमलनाथ आज आदिवासियों के लिए केवल झूठे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे है।

                श्री सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार आदिवासियों के हितों में अनेक काम कर रही है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के तहत आज अनेक आदिवासी अंचल के छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढाई कर है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही आदिवासियों के हितों में महुएं तक को समर्थन मूल्य प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में एक-एक गांव में 250-300 प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं तो उनमें आदिवासियों के लिए भी बन रहे है। जबकी कांग्रेस के समय में एक पंचायत में दो इंदिरा आवास बनते थे। उसमें से एक भी आदिवासी के लिए नहीं होता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना में सरकारी खजाने से 2 हजार 636 छात्रों को 12 करोड़ 46 लाख की मदद मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा के लिए मिली है तो इसमें आदिवासी बच्चें भी देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के साथ ही विदेश भेजने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है।

                श्री सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस 15 महीने सत्ता में रही लेकिन आदिवासियों के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह और वीरांगना दुर्गावती के लिए कोई काम नहीं कर पाई। कांग्रेस सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी, स्व राजीव गांधी के नाम से श्रृंखलाब़द्ध विकास योजनाओं के नाम किए लेकिन कभी भी कांग्रेस के किसी आदिवासी महापुरुष के नाम पर योजनाओं का नामकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में कभी आदिवासी को मुख्यमंत्री नही बनाया जबकी हर बार प्रमुखता से आदिवासी नेता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चलता लेकिन बाद में आदिवासी नेताओं के साथ धोखा हो जाता था। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने विधानसभा के माध्यम से दिए जाने वाले एक पुरूस्कार का नामकरण कांग्रेस की आदिवासी नेता जमुनादेवी के नाम से किया है।

                श्री सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से आज आदिवासी वोट बैंक खिसक रहा है, इसी के कारण वह विदेशी ताकतों के सहयोग से समाज में विभाजन की रेखा खींच रहीं है। कमलनाथ यात्रा निकालकर सिर्फ आदिवासियों को गुमराह करने का काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today