-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कमर्शियल प्लॉट की वजह से मल्टी फ्लैट में रहने वाले लोगों का हुआ रास्ता बंद
श्याम नगर झुग्गी बस्ती में नगर निगम के झुग्गियों को हटा कर कमर्शियल प्लाट बेचने और रहवासियों का रास्ता बंद करने के विरोध म पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों रहवासियों के साथ निगम के खिलाफ गुरुवार को धरना दिया। रहवासियों ने निगम आयुक्त से फूले भवन के बगल से रास्ता देने की मांग की। उनका कहना है कि निगम के कमर्शियल प्लाट निकालने की वजह से उनको एक किमी घूम कर आना-जाना पड़ रहा है।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने श्याम नगर में झुग्गीवासियों के पास 1984 से स्थायी पट्टा है एवं 50 साल से यही निवास करते है। इनमें एससी/एसटी और पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल है। इनका रोजगार विट्ठल मार्केट,अरेरा कॉलोनी एमपी नगर आदि क्षेत्रों में है। इनको जेएनयूआरएम योजना में आवास बनाकर दिए गए है। नगर निगम पास की ही कुछ झुग्गियों को हटाकर कमर्शियल प्लाट बनाकर बेच रहा है। इससे जेएनयूआरएम की मल्टी में रहने वाले लोगों का 15 दिन से रास्ता बंद हो गया है। इस समस्या से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब हमने नगर निगम आयुक्त से समस्या का निराकरण की मांग की है। इसके बावजूद भी कोई निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता गरीबों के हक में सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 30 झुग्गी को हटा कर लोगों को ईदगाह हिल्स पर अस्थायी शेड पर भेजा गया है। वहां पर सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि उन लोगों का काम धंधा विट्टठ मार्केट और अरेरा हिल्स में है। इससे उनको काम धंधे में भी दिक्कत जा रही हैl




Leave a Reply