-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कथनी-करनी में फर्क नहीं, संकल्प पूरे करती है भाजपा: तोमर
धारा 370 को हटाना भाजपा का सिर्फ नारा नहीं था, बल्कि संकल्प था। इसे पूरा करना हमारा ध्येय था और 1953 में लिये गए इस संकल्प को 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसे 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर का भूमिपूजन कर पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में एकरूपता है। पार्टी जो कहती है, उसे करती भी है।
यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को गोहद एवं मेहगांव विधानसभा के रोन,अमायन, मालनपुर, गोहद ग्रामीण और दुर्गादास मंडलों में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
भाजपा की सरकारें विकास की पर्याय
तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकारें विकास की प्रर्याय है। देश-प्रदेश और चंबल क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए हमारी सरकारें लगातार काम कर रही हैं। उन्होने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा मालनपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। इस स्कूल की स्थापना से चम्बल के युवाओं को सेना में प्रवेश मिलेगा और वो सैनिक नहीं अधिकारी की पोस्ट पर भर्ती होंगे। हमारी सरकारें चम्बल एक्सप्रेस वे परियोजना पर तेजी से काम कर रही हैं। इस परियोजना से चम्बल क्षेत्र के लोगों की तकदीर व तस्वीर दोनों बदल जाएंगी।
अपने अहंकार की वजह से गई कमलनाथ सरकार
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और अपमान हो रहा था। इसी से तंग आकर जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सरकार गिराई। कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास छोड़कर अपने ही विकास में लग गई थी। उन्होंने कहा कि किसानों से झूठ बोलकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई और किसानों का कर्जा माफ भी नहीं किया। बेरोजगारों को 4000 रूपए महीना भत्ता भी नहीं दिया। श्री सिंधिया ने जब दो लाख तक की कर्जमाफी की बात कही, तो उनकी बात को न सिर्फ अनसुना किया गया, बल्कि सड़क पर उतरने की चुनौती देकर उनका अपमान किया गया। श्री तोमर ने कहा कि इसी अहंकार, भ्रष्टाचार और अपनी करनी की वजह से कमलनाथ सरकार गयी है। अपने मान और सम्मान के लिए विधायकों ने त्यागपत्र देकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विकासशील सरकार बनाई और कमलनाथ सरकार को धूल चटा दी। श्री तोमर ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर आपने उपचुनाव में भाजपा का साथ दिया, तो निश्चित ही भाजपा के विधायक हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
कांग्रेस का विकास से कोई रिश्ता नहीं रहा
कांग्रेस का कभी विकास से रिश्ता नहीं रहा। गोहद और मेहगांव के इस क्षेत्र में कांग्रेस ने 50 सालों में कोई बड़ा काम नहीं किया। जो भी विकास के कार्य हुए श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुए है। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही किसानों को कई सौगातें दी। श्री तोमर ने कहा कि जब भाजपा सरकार विकास के लिए काम करती हैं तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। यह नौटंकी कांग्रेस आज से नहीं हमेशा से ही करती चली आ रही है। श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तब आगे बढ़ेगा जब हम उपचुनाव में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद देंगे और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को मजबूत करेंगे।
किसानों को भड़का रही है कांग्रेस
तोमर ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है और मोदी जी ने किसानों के विकास की चिंता करते हुए ढेरों योजनाएं लागू करके उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। अब राहुल गांधी इसका विरोध कर किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 6000 रुपये प्रति वर्ष किसानों के खातों में पहुंचाने की योजना तैयार की और अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की है। अब मध्यप्रदेश प्रति वर्ष 10000 रुपये किसानों के खातों में सीधे पहुंचाए जाएंगे। श्री तोमर ने कहा कि मेरा आप सभी से आग्रह है कि 3 नवंबर को होने वाले इस चुनावी महासमर में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जिता कर मोदी- शिवराज-सिंधिया जी की ताकत को मजबूत कीजिए।
मंडल सम्मेलन के दौरान प्रदेश के मंत्री ओपीएस भदौरिया, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, श्री राकेश शुक्ला, श्री रणवीर जाटव, जिलाध्यक्ष श्री नाथूसिंह गुर्जर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंच पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री संजीव कांकर, श्री राजनारायण शर्मा, श्री गब्बर सिह गुर्जर, श्री रामबाबू उपाध्याय, श्री नरेंद्र सिह कुशवाहा, श्री धीर सिह भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply