भोपाल में चलने वाली रेड बस में शुक्रवार को ऐसी घटना हुई जिसके वीडियो वायरल हुए तो सब आर्श्चयचकित थे क्या बस में ऐसे हो सकता है। महिला सवारी को कंडक्टर ने पहले दो-तीन थप्पड़ मारे और उसके बाद महिला ने कंडक्टर को पीटा तो कंडक्टर ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िये क्या है घटना और रेड बस कंडक्टर-ड्राइवरों का क्या है रवैया।
भोपाल में नगरीय परिवहन सेवा के रूप में बीसीएलएल और चलो बस का संचालन होता है। इनमें से एक चलो बस में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जिसमें महिला सवारी को कंडक्टर ने दो-तीन थप्पड़ मारे और बाद में महिला ने भी कंडक्टर की पिटाई कर दी। हालांकि बाद में कंडक्टर ने उसे पकड़कर पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया। इसमें महिला की गलती बताई जा रही है कि वह अपने आपको अधिकारी बताकर रौब दिखा रही थी। कंडक्टर ने सवारियों को कहा कि आपको कहीं जाओगे सब गवाही देंगे कि महिला ने क्या किया।
बीसीएलएल और चलो बस के ड्राइवर-कंडक्टर का रवैया
- कंडक्टर रोजाना आने-जाने वाली सवारियों से मोबाइल नंबर पूछते हैं। कुछ मामलों में महिला सवारियों ने बस संचालित करने वाली कंपनियों में भी शिकायतें कीं।
- कंडक्टरों में से कई का आरटीओ से लायसेंस नहीं।
- पुलिस वेरीफिकेशन में भी लापरवाही। औपचारिकता के लिए पुलिस वेरीफिकेशन।
- अधिकांश बस ड्राइवर और कंडक्टर मुंह में गुटका दबाए रहते हैं।
Leave a Reply