-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम 22 जुलाई को
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गतगमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत दिनाँक 22 जुलाईको शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश के कलाकारों को यथा सम्भव मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘गमक’ के अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं। कार्यक्रमों के आयोजन से कलाकारों में उत्साह है। इनके माध्यम से अनेक नई प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं।’इसी तारतम्य में आज शाम ए ग़ज़ल कार्यक्रम में मशहूर ग़ज़ल गायिका सुश्री रचना शर्मा पौराणिक, इंदौर और ग़ज़ल गायक मोहम्मद अय्यूब ग़फ़ूर, भोपाल ग़ज़लों की सांगीतिक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं।
अय्यूब गफूर, भोपाल के जानेमाने गायक हैं। आप 30 साल से गा रहे हैं। आपके परदादा जनाब मरहूम उस्ताद घग्गे नजीर खाॅ साहब और मरहूम माले खाॅ साहब और आपके दादा मरहूम करीम खाॅ साहब और आपके वालिद जानाब मरहूम उस्ताद अब्दुल गफूर खाॅ साहब और आपकेे बडे बाबा उस्ताद मसीता खाॅ साहब और उस्ताद घसीटा खाॅ साहब उर्फ उस्मान खाॅ साहब जो कि मेवात घराने से पहचाने जाते थे इस घराने के कई शागिर्द हैं जैसे कि उस्ताद मोती खाॅ उस्ताद ज्योती खाॅं उस्ताद पंण्डित जसराज खाॅं साहब वगैरा। यह छोटा सा तआरूफ मेवात घराने का है। आपकी प्राथमिक संगीत की शिक्षा मेवात घराने के विख्यात शास्त्राी गायक आपके वालिद मरहूम उस्ताद अब्दुल गफूर खाॅं साहब से प्राप्त हुई। आपको कई सम्मानों से नवाजा गया है।आपने हिन्दुस्तान के कई बडे शहरों में भोपाल का नाम रोशन किया है। हिन्दुस्तान के अलावा दुबई बेहरैन अबुढाबीऊ, रासुलखेमा, लंदन, यू के आदि । आपने हिन्दुस्तान सरकार के कई कामयाब प्रोग्राम किये हैं जिसमें खास तौर पे दिल्ली साउथ सेन्टल जोन के लगातार नौ प्रोग्राम किये हैं। गीत और गजलों की कम्पोजिंग भी करते हैं।




Leave a Reply