एसडीएम पर बैड टच का आरोप, महिला फूड ऑफिसर से बोले- अभी तो ये इंट्रोडक्शन है…

देवास जिले के खातेगांव में एक महिला फूड ऑफिसर ने एसडीएम पर अश्लील मैसेज करने और बुरी नीयत से छूने (बैड टच) के गंभीर आरोप लगाये हैं। शिकायत मिलने पर कलेक्टर देवास ने तत्काल प्रभाव से एसडीएम को खातेगांव से हटाकर देवास अटैच कर दिया। मामले की जांच के लिये एक टीम भी गठित कर दी गई है।

राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। आयोग ने इस मामले में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, देवास से एक सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने इन अधिकारियों से यह भी पूछा है कि क्या कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण), अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत कलेक्टर द्वारा स्थानीय परिवाद समिति से इस संबंध में जांच करवाई गई है ? यदि हार्डडिस्क फाॅर्मेट (डाटा टेम्पर) करने का आरोप सही है, तो यह एक गम्भीर अपराधिक कृत्य है, इस संबंध में भी विधि सम्मत कार्यवाही करवाना कलेक्टर जिला देवास सुनिश्चित करें। आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, देवास को फैक्स/ईमेल से नोटिस भेजकर एक सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। इसी नोटिस की कापी अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय तथा अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, गृह विभाग, मंत्रालय को नामजद भेजकर इन्हंे लिखा गया है कि वे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, देवास को निश्चित समयावधि में आयोग को प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today