-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एशियाई खेलों का 14वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम सफलता वाला दिन साबित
एशियाई खेलों का चौहदवां दिन भारत के लिए स्वर्णिम सफलता वाला दिन साबित हुआ। मुक्केबाजी में पुरूषों के 49 किलोग्राम भार वर्ग में अमित पंघल ने ओलिम्पिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के दुस्मातोफ हसनबॉय को 3-2 से हराकर गोल्डन पंच जड़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद ब्रिज में शिबनाथ सरकार और प्रणब बर्धन की जोड़ी ने मेन्स पेयर में स्वर्ण पदक जीतकर खेलप्रेमियों को जश्न मनाने का एक और अवसर दिया। स्क्वाश में भारतीय महिला टीम फाइनल में हांगकांग की चुनौती से पार नहीं पा सकी, टीम को रजत पदक मिला। पुरूष हॉकी में टीम इंडिया ने आकाशदीप और हरमनप्रीत के एक – एक गोल के सहारे पाकिस्तान पर दो – एक से जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक तालिका में भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 69 पदक लेकर आठवें स्थान पर है।एशियाई खेलों के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने अपनी मेजबानी में 1951 के पहले एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण सहित 51 पदक जीते थे।
Posted in: खेल
Tags: hindi news, khabar khel




Leave a Reply