एमपी नगर की पीएनबी ब्रांच में आग लगी, फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं

भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आज सुबह शार्ट सर्किट से बेसमेंट में आग लग गई। बेसमेंट में लगी आग ने बैंक की अलमारियों में रखी फाइलों सहित काफी रिकॉर्ड को जला दिया।
आज सुबह करीब नौ बजे लगी जिसे बैंककर्मी भृत्य ने देखा। तुरंत फायर ब्रिगेड की दमकलों को सूचना दी गई लेकिन उनके पहुंचने के बाद भी बेसमेंट में जाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। वहां धुआं भरा था जिसमें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और फिर मास्क पहनकर दमकलकर्मियों को नीचे भेजा गया। करीब आधा दर्जन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today