-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एफआईआर में गंभीर धारा लगाने-आरोपी के पकड़ने की रिश्वत, ऐसे धराया एसआई
पुलिस में फरियादी को किस तरह थानों में रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों से मिन्नत करना पड़ती है, इसका जीता-जागता उदाहरण पन्ना जिले में आज सामने आया। लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना की सागर इकाई ने जब एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पन्ना के सिमरिया थाना की हरदुआ चौकी के एसआई हरिराम उपाध्याय को रिश्वत लेते पकड़ा। यह एसआई ने फऱियादी से इसलिए रिश्वत मांगी कि वह उसके मन मुताबिक एफआईआर में धारा बढ़ाएगा और आरोपी को गिरफ्तार करेगा।
पन्ना के सेमरिया थाना की हरदुआ पुलिस चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक हरिराम उपाध्याय के पास भज्जू अहिरवार नामक वृद्ध का एक केस था। वृद्ध ने जो मामला दर्ज कराया था उसमें न तो आरोपी की गिरफ्तारी हो रही थी और न ही उसमें प्रकरण में धाराएं सही लगाई गई थीं। जब उसने एसआई उपाध्याय से संपर्क किया तो उसने एफआईआर में धाराओं को बढ़ाने तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। भज्जू ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कर दी जिसका सत्यापन किया गया।
चौकी में रिश्वत लेते पकड़ा
लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना की सागर इकाई की टीम ने आज कार्रवाई की। निरीक्षक मंजू सिंह, अभिषेक वर्मा, रोशनी जैन ने उप निरीक्षक हरिराम उपाध्याय को पुलिस चौकी हरदुआ में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।




Leave a Reply