-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप मे शामिल किया जाना चाहिए : संजोय घोष
एनसीसी जनरल इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स विषय पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया ! इस वेबिनर में विश्वविध्यालय के कुलपति डॉ ब्रह्मप्रकाश व कुलसचिव डॉ विजय सिंह उपस्थित रहे। विषय पर चर्चा करने के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में ब्रिगेडियर संजोय घोष, ग्रुप कमांडर , एनसीसी भोपाल मध्य प्रदेश के द्वारा विवि व कॉलेजों के समग्र पाठ्यकृम में एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में किस प्रकार से शामिल किया जायेगा।
इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं कमांडर डॉ ओम प्रकाश शर्मा 1 एम.पी. नेवल यूनिट,भोपाल ने एनसीसी के पाठ्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया जिसमें स्नातक परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में अन्य वैकल्पिक विषयों (जैसे विज्ञान, वाणिज्य, कला, विधि, संगीत, आदि) की ही तरह अब एन सी सी भी एक वैकल्पिक विषय के तौर पर उपलबध होगा। एनसीसी पाठ्यक्रम में कुल क्रेडिटों की संख्या चौबीस होगी जो कि 6 सेमिस्टर मैं विभाजित हैं।
इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रह्मप्रकाश ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए एनसीसी को विधार्थियो के समग्र विकास का महत्वपूर्ण साधन बताया।वही कुलसचिव डॉ विजय सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की हमारे एनसीसी कैडेट्स ने देश विदेश में विश्विद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्विद्यालय हमेशा विद्यार्थियो को एनसीसी के माध्यम से रचनात्मक व साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है ।एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप मे चुनने से विधार्थियो को फायदा होगा । वेबिनार का सफल संचालन सब लेफ्टिनेंट मनोज मनराल ने किया और एनसीसी केयर टेकर दुर्गा वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से एनसीसी अधिकारी, कैडेट्स और बढ़ी संख्या मे विधार्थी शामिल हुए ।




Leave a Reply