-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एनडीए सरकार ने विद्युतीकरण के साथ वितरण व्यवस्था भी सुधारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद काफी समय तक सत्ता में रहने के बावजूद गांवों में बिजली न पहुंचाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार की आलोचना की है। वीडिया कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये आज दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार न केवल विद्युतीकरण पर ध्यान दे रही है बल्कि पूरे देश में बिजली वितरण प्रणाली में सुधार कर रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। इस योजना में गांवों, बस्तियों के इलेक्ट्रीफिकेशन के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत करने और किसानों को बिजली सप्लाई के लिए अलग केडर की व्यवस्था को भी आरंभ कर दिया है। श्री मोदी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 70 वर्षों में भी देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं पहुंची। प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 अप्रैल 2018 का दिन भारत की विकास गाथा में ऐतिहासिक था जब मणिपुर का लेसांग गांव बिजली से जुड़ने वाला आखिरी गांव बन गया। श्री मोदी ने कहा कि दूरदराज, पर्वतीय इलाकों के 18 हजार गांव में खराब सड़क संपर्क के कारण बिजली पहुंचना बहुत कठिन काम था लेकिन इसके लिए समर्पित टीम ने यह काम कर दिखाया।




Leave a Reply