एनएचडीसी का डीजीएम एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नर्मदा हाइड्रोलिक डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचडीसी) के उप महाप्रबंधक राजीव शर्मा को सीबीआई ने दिल्ली में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। राजीव शर्मा भोपाल में एनएचडीसी में पदस्थ है और भोपाल के कोलार रोड स्थित एजी क्लासिक कॉलोनी में रहता है। उसने एक सुरक्षा एजेंसी से सुरक्षा ठेके को निरस्त करने की धमकी देकर पांच लाख की रिश्वत मांगी थी और दिल्ली में एक लाख लेते हुए पकड़ाया।

बताया जाता है कि राजीव शर्मा ने दिल्ली की विवेक श्रीवास्तव सुरक्षा एजेंसी के मैनेजर से दिल्लीकी होटल रायसी के कमरा नंबर 305 में रिश्वत के एक लाख रुपए लिए थे कि दिल्ली सीबीआई की टीम ने उसे पकड़ लिया। राजीव शर्मा ने सुरक्षा ठेके के लिए पहले काफी समय तक टेंडर नहीं निकाले और जिस कंपनी का लायसेंस निरस्त हो चुका था, उससे ही सुरक्षा ड्यटी कराता रहा। जब ठेका हुआ तो दिल्ली की विवेक श्रीवास्तव सुरक्षा एजेंसी को टेंडर खुलने के बाद वर्क ऑर्डर देने में टालमटोल करता रहा। दो महीने बाद वर्क ऑर्डर तो दे दिया लेकिन एजेंसी के भोपाल के फील्ड ऑफिसर शिवकुमार द्विवेदी से ठेके के बाद पांच लाख रुपए मांगता रहा। 14 दिसंबर को वह दिल्ली गया और उसने वहां सुरक्षा एजेंसी के मैनेजर से मुलाकात में फिर राशि मांगी और नहीं देने पर ठेका निरस्त करने की धमकी दी। इस पर मैनेजर विष्णु यादव ने 14 दिसंबर की रात को ही उसके होटल रायसी के कमरे में पहुंचकर एक लाख रुपए की राशि दी और शेष राशि भोपाल पहुंचाने की बात की। राशि का लेन देन होने पर सीबीआई ने राजीव शर्मा के कमरे से राशि जप्त की और भोपाल स्थित ऑफिस व घर पर तलाशी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today