-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एनआईओएस परीक्षा घोटाले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) परीक्षा घोटाले में नई दिल्ली के ऑस्कर पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट के आशीष मेस्सी और संस्थान के जूनियर असिस्टेंट मनोज ज्योति बोराह के खिलाफ मंगलवार को अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया। इस मामले के तार मध्यप्रदेश के सीहोर, रतलाम और उमरिया से जुड़े हैं जहां संस्थान के परीक्षा केंद्रों में करीब 2000 परीक्षार्थियों के परीक्षा में बैठे बिना ही पास कर दिया गया था।
केंद्र सरकार के मानव संस्थान विभाग ने 2017 की संस्थान की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मामले की कमेटी बनाकर जांच की थी। इसमें पाया गया था कि मध्यप्रदेश के भोपाल रीजनल सेंटर के अंतर्गत आने वाले सीहोर, रतलाम और उमरिया परीक्षा केंद्रों में 2000 परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए है पास कर दिया गया था। यह मामला उस समय सामने आया जब गुवाहाटी में इन केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए पहुंची। उन उत्तरपुस्तिकाओं पर एनआईओएस का लोगो नहीं था और उपस्थिति पत्रक भी नहीं दिया गया।
केंद्रीय मानव संसाधन विभाग की जांच में जब इसमें गड़बड़ी की आशंका सामने आई तो सीबीआई को मामला सौंपा गया था। सीबीआई ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की और देशभर के 26 स्थानों पर छापे मारे गए। इसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका सामने आई। हालांकि सीबीआई ने आशीष व मनोज ज्योति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




Leave a Reply