-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एटीएस ने 11 संदिग्ध ISI एजेंट को पकड़ा
एटीएस ने कई संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। इनमे से 1 सतना, 2 जबलपुर, 3 भोपाल व 5 ग्वालियर से पकड़े गये। इन्हें ISI एजेंट बताया जा रहा है। सेना से संबंधित जानकारी बाहर भेजते थे। एक आरोपी ग्वालियर के पार्षद का रिश्तेदार है। देश में प्राइवेट कॉलसेंटर के ज़रिए सीमा पार गुप्त सूचनाएँ, हवाला व नौकरी और लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड हुआ है। ग्वालियर से एटीएस ने पाँच लोगो को गिरफ्तार किया है। जितेन्द्र ठाकुर, कुश पंडित , रीतेश खुल्लर व दो अन्य पकड़े गये। कॉलसेंटर जितेन्द्र और कुश ऑपरेट कर रहे थे। रीतेश व उसके साथी चोरी छुपे सिम उपलब्ध करा रहे थे। जितेन्द्र ग्वालियर के वार्ड ५८ की भाजपा पार्षद वंदना सतीश यादव का जेठ है।
जम्मू ,यूपी, और mp ats ने कारवाही को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जम्मू कश्मीर में पदस्थ फौजियों को सेना के सीनियर अफसर बनकर फोन करते थे। सेना के ऑपरेशन, मूवमैंट, और जानकारी हासिल करते थे। एटीएस ने केंद्र की टेलीकॉम इनफोर्समेंट रिसोर्स एंड मॉनीटरिंग सेल की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। यूपी में 11 लोग अवैध टेलीकॉम सेंटर चलाते हुए जनवरी में गिरफ्तार हुए थे।
गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश और देश के लिए खतरा बने संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार करने पर आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) टीम को बधाई दी है। सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी जासूस प्रदेश और देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थे। इनकी पहचान और गिरफ्तारी कर एटीएस टीम ने प्रशंसनीय कार्य किया है।




Leave a Reply