-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एटीएम फ्राड वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक हरीश कुमार दयारमानी उम्र 54 वर्ष निवासी नव आदर्श कालोनी कमला नेहरू नगर गढा ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को एक लिखित शिकायत की कि एक्सिस बैंक के एटीएम धारकों के द्वारा एसबीआई एटीएम से पैसे निकाले जा रहे हैं. धोखाधडी कर पैसे निकाले जाने की एक्सिस बैंक धारकों के द्वारा एसबीआई बैंक में शिकायत कर रिफंड पैसों की मांग की जा रही हैं. 2 अप्रैल से 12 अ्रपै्रल के बीच 134 बार में लगभग 92 लाख 39 हजार रूपये धोखाधडी कर निकाले गये हैै। शिकायत पर थाना ओमती में अज्ञात के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. शाकिर हुसैन पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टाईन जिला नूहू हरियाणा और इंजमाम उल हक पिता अहमद रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हिगनपुर जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का एक सदस्य मोह0 हुसैन, 2- अजरूद्दीन, 3-ं शमीम सभी निवासी हरियाणा अभी फरार है ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मागदर्शन में थाना ओमती की टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम के द्वारा मिले फुटेज के हुलिये के आधार पर आज दिनाॅक 16-4-21 को कारमचंद के पास दबिश देकर शाकिर हुसैन पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टाईन जिला नूहू हरियाणा एवं इंजमाम उल हक पिता अहमद रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हिगनपुर जिला मेवात हरियाणा को पकड़ा गया एवं सघन पूछताछ करते हुये दोनो के कब्जे मे लिये हुये बैग की तलाशी ली गयर तो दोनों बैगों में विभिन्न बैंकों के 86 एटीएम कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 1 चैक बुक एवं नगदी 11 हजार 500 रूपये तथा 3 मोबाईल रखे हुये मिले, दोनों को थाने लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी तो अपने तीन अन्य साथी मोह0 हुसैन, अजरूद्दीन, एवं शमीम के साथ मिलकर विभिन्न बैंको के एटीएम से रूपये निकालना स्वीकार करते हुये बताये कि मोह. हुसैन ने हम सभी को एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पैसे को रोके रखने पर मशीन से ट्राजक्शन फेल बता देता है उसके बाद पैसा खींचकर निकाल लेते है, फिर बैंक को फोन कर बताते है कि पैसा निकाल रहे थे , पैसा नहीं निकला और खाते से पैसा कट गया है, शिकायत पर बैंक 6-7 दिन में पैसे खाते में वापस कर देता है, इसके लिये हम लोगों ने गाॅव के पहचान वालों को 10 हजार रूपये देने का कहकर एटीएम कार्ड ले लेते है, एवं उनके खाते मे पैसा डालकर दूसरे राज्यों मे जाकर एटीएम से पैसा निकालते है, पैसे निकलने की प्रकिया के समय एटीएम मशीन के पीछे लगा स्विच बंद कर देते है, इस हेतु एैसे एटीएम मशीन को चुनते है जिस एटीएम में स्वीच वाला दरवाजा खुला रहता है, एक लड़का पैसा निकालता है दूसरा पैसा निकलते समय स्विच बंद कर देता है, बाद में पैसा निकालकर एटीएम मशीन को चालू कर देते हैं जिससे ट्रंाजक्शन फेल बता देता है, फिर बैंक के कस्टमर केया में फोन लगाकर अपने खाते से पैसा निकलना बताकर बैंक से पैसा रिफंड करा लेते है। हरियाणा में पैसा रिफंड नही होता है हरियाणा में कई बार हमारे गाॅव के लडके पकडे जा चुके हैं इसलिये दूसरे राज्यों मे जाकर एटीएम से पैसा निकालते है।




Leave a Reply