एटीएम कार्ड संबंधित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्‍य गिरफ्त में

बैंक एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले अंतर्राज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सतना पुलिस सफल हुई है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्‍द्र कुमार जैन के निर्देशन में सायबर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।     

      थाना रामपुर बघेलान क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगों ने वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार जैन और सहायक पुलिस अधीक्षक हीतिका वासल को आरोपियों की पतासाजी के लिए एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसी निर्देश के तारतम्‍य में मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से बेला चौकी में नाकाबंदी कर गिरोह के तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में दीपक सिंह बिसेन पिता श्री सुरेश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी बरोट बाजार हडीया प्रयागराज उत्‍तरप्रदेश, आकाश सिंह पिता हरिदास सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी जोगिंका गोपीगंज संत रविदास नगर भदोही उत्‍तरप्रदेश तथा  शिवम सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी निवाड़ा थाना सराय मरीज जिला प्रयागराज उत्‍तरप्रदेश शामिल है। गिरोह के अन्‍य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा भीड़भाड़ वाले एवं एकदम एकांत वाले एटीएम मशीन को चिन्हित किया जाता था। चिन्हित कर एक सदस्य एटीएम के बगल में खड़ा होकर गोपनीय पिन को देखता था तथा अन्य आरोपी एटीएम के गेट के बाहर खड़ा रहता था। इसी दौरान एक और आरोपी जो लाइन में लगा होता था आगे वाले लगे शख्स को यह कहकर भ्रमित कर देता था कि आपका कार्ड मशीन में एक्सेप्ट नहीं कर रहा है और पूर्व से अपने हाथ में रखे एटीएम कार्ड को उसे दे देता था फिर तुरंत किसी अन्य एटीएम मशीन में जाकर उस एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। कैश निकालने की लिमिट समाप्त हो जाने पर उसी काई से दुकान एवं शॉपिंग मॉल से शॉपिंग कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में 500 से ज्यादा वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के कई जिलों जैसे रीवा, सतना, सीधी, अनूपपुर, उमरिया,  अमरपाटन, बिरसिंहपुर,जैतवारा, कटनी, पन्ना, शहडोल आदि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कई घटनाएं घटित करना स्‍वीकार किया। आरोपियों के कब्‍जे से पचास हजार रूपए नगद, एक कट्टा, मोटरसाईकिल तथा विभिन्‍न बैंको के 35 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

      आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा, उनि श्री शिवनन्द पुसाम, सउनि. श्री रामकुशल, आरक्षक श्री अनूप मिश्रा, श्री विश्वदीप तिवारी, श्री नंद कुमार त्रिपाठी सायबर सेल उनि. श्री शैलेंद्र सिंह, उनि. श्री अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक श्री दीपेश कुमार, श्री संदीप सिंह और बृजेश सिंह का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today