-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एग्जिट पोल मोदी की एक बार फिर सरकार बना रहे
लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद शाम साढ़े छह बजे के बाद इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए जाने की शुरुआत हुई तो कांग्रेस खेमे में खामोशी छा गई और भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए। एग्जिट पोल मोदी की एक बार फिर सरकार बनाते दिखाई दिए हैं। एग्जिट पोल को कांग्रेस नेता स्वीकार नहीं कर रहे हैं और वे 2009 लोकसभा व पांच राज्यों के 2018 विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल का उदाहरण बता रहे हैं जिनमें कांग्रेस की हार दिखाई गई थी। वहीं, एक्जिट पोल में कांग्रेस को छह महीने पहले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने वाले राज्यों मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी उस अनुपात में सीटें मिलने की संभावना नहीं बताई है। मप्र में सबसे खराब प्रदर्शन के साथ कांग्रेस को 29 में से एग्जिट पोल अधिकतम पांच सीटें ही दे रहे हैं।
एग्जिट पोल न्यूज 18, एबीपी निरसन, न्यूज नेशन, सी वोटर और नेता ने किए थे। इनमें से न्यूज 18 के एग्जिट पोल में एनडीए को 336 का स्पष्ट बहुमत दिया गया तो यूपीए को 82 सीटों पर रोक दिया गया है। अन्य को124 सीटें दी गई हैं। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 2014 के आंकड़े से कुछ ज्यादा सीटें दी गई हैं लेकिन अगर इस एग्जिट पोल का सर्वे सटीक रहा तो 2019 में भी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष की सीट से फिर दूर रहेगी। वहीं एबीपी निरसन के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत से पांच सीट दूर बताया गया है तो यूपीए को 127 सीटें दी गई हैं। अन्य का रोल बेहद निर्णायक बताया गया है जिन्हें 148 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
एग्जिट पोल में न्यूज नेशन ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत से दस सीटें ज्यादा दी हैं तो कांग्रेस के यूपीए गठबंधन को 100 का आंकड़ा पार कराते हुए कम से कम 118 सीटें दी हैं। अन्य को इस एग्जिट पोल में कम से कम 130 सीटें दी गई हैं। सी वोटर्स ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट पहुंच से 15 सीटें ज्यादा दी हैं और कांग्रेस को 128 तो अन्य को 127 सीटों की संभावना जताई है। नेता के एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत से दूर बताया है। यूपीए को 164 और अन्य की सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जताई है जिन्हें 136 सीटें दी गई हैं।




Leave a Reply