-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एक ही आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों को मार दिया गया, पुलिस के संज्ञान के बावजूद दो महीन तक छुपाये रखा: कांग्रेस
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी ने आज प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में एक ही परिवार के पांच आदिवासी सदस्यों को मार दिया गया और घटना को पुलिस के संज्ञान में लाने के बावजूद इसको पौने दो महीन तक छुपाये रखा गया, यहाँ तक कि कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पटवारी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में यह शायद पहला मामला होगा जिस जघन्य हत्या में एक आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों, तीन बेटी एक बीटा और माँ को मार कर ज़मीन में गाड़ दिया गया हो, और डेढ़ महीने तक अपराधी एक विधायक के साथ राजनीति करते हुए दिखा हो । उन्हों ने सवाल किया अब कहाँ हैं मुख्यमंत्री जो कहते थे अपराधियों और माफियाओं को ज़मीन में गाड़ दूंगा और काट दूंगा। रिपोर्ट लिखवाने वाले के द्वारा यह बताया गया कि अमुक व्यक्ति पर हत्या का शक है लेकिन उसके बाद भी सरकार और प्रशासन द्वारा कोई गिरफ़्तारी अमल मैं नहीं आई। उन्हों ने आरोप लगाया कि इस घटना के कसूरवार को भाजपा के विधायक और मंत्री गिरफ्तारी और पूछ ताछ से बचा रहे हैं। पटवारी का सीधा आरोप था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपने ही मंत्रिमंडल पर कोई पकड़ नहीं है, मंत्रियों की भाषा अमर्यादित हो रही हैं और अलग अलग राग अलाप रहे हैं। कैबिनेट मीटींग के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्रीगण आपस में एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिख रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाते हुए उन्हों ने कहा कि वह रोज़ पत्रकारों से बात तो करते हैं, लेकिन प्रदेश में हो रही हत्याओं, लूट मार, पेट्रोल-डीजल, खाने के तेल एवं घरेलु उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमत पर चर्चा करने के बजाये वह राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, कमलनाथ की बात करते हुए केवल कांग्रेस को कोसने का काम करते हैं। जिन बातों से उनका दूर दूर तक वास्ता नहीं वही बातें करते हैं। पटवारी ने गृह मंत्री के कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में एक वायरल ऑडियो का उदाहरण देते हुए कहा कि, गृह मंत्री से रिवाल्वर का लाइसेंस दिलाने का आग्रह करने वाले को वह कैसी कैसी बातें कहते सुने गए वह आप सब जानते हैं। उन्हों ने यह सवाल किया कि यह भाजपा का कैसा चरित्र है? इसी संस्कार को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता आत्मसात कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में पटवारी ने कहा की सरकार कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छुपा रही है, एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में लगभग तीन लाख लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं। कांग्रेस मृतकों के घर घर जाकर सर्वे कर मृतकों के परिवारवालों से शपथपत्र लेकर सरकार को सही आंकड़े सौंपेगी। सरकार कोरोना से मरने वालों के परिवार को आर्थिक सहायता देने से इंकार कर रही है। पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने कोरोना वैक्सीन की कमी पर अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा की कमलनाथ ने लोगों से वैक्सीन अधिक से अधिक लेने की अपील की थी, लेकिन सरकार ने पाकिस्तान को वैक्सीन दे दी वही आतंकवादी कश्मीर में बम बरसा रहे हैं। वैक्सीन महा अभियान पर सवाल उठाते होते शर्मा ने कहा की एक एक आधार कार्ड पर दस-दस वैक्सीन लग गई और वैक्सीन लगवाए बिना लोगों को टीका लगाने का सन्देश आगया। उन्हों ने कोरोना काल के तीन महीने का बिजली बिल माफ़ करने की मांग की। विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि हमीदिया अस्पताल से बड़े पैमाने पर रमदेसिविर का इंजक्शन चोरी हुआ और स्वास्थ्य मंत्री चुनाव में व्यस्त रहे। इस सम्बन्ध में उन्हों ने कोर्ट में याचिका लगाई है जिससे चोर का तुरंत पता चल जायेगा।




Leave a Reply