-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एक साल में कार्यकर्ताओं ने मेहनत से दिलाए परिणामः विष्णुदत्त शर्मा
प्रधानमंत्री कहते है कि चुनौतियों को अवसर में बदलना है और हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उपचुनाव के समय कमलनाथ ने कहा था कि भाजपा का संगठन हमारा टारगेट है। भाजपा कैडरबेस्ड संगठन है और सारी चुनौतियों का समाधान हमारा कार्यकर्ता बहुत ताकत के साथ करता है। भाजपा की शक्ति बूथ का कार्यकर्ता है। हमारे कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में यह दिखा दिया कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है। बीते एक साल में हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से परिणाम दिलाए हैं और इसी आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश संगठन को नं.-1 बनाने पर रहा फोकस
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ने एक वर्ष पूर्व मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। इस दौरान मेरा प्रयास रहा है कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसके अनुरूप बन सकूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के हमारे संगठन को कई मनीषियों ने खड़ा किया है। कुशाभाऊ ठाकरे जी से लेकर श्री प्यारेलाल खण्डेलवाल, श्री सुंदरलाल पटवा, श्री कैलाश जोशी जैसे लोगों ने संगठन को खड़ा किया है। बीते एक साल में उसी संगठन को आगे बढ़ाने, गति देने का प्रयास किया है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा फोकस रहा है कि हम बूथ को और सशक्त तथा मजबूत बनाएं और उसी के आधार पर आगे बढ़ें। प्रदेश का हमारा संगठन पहले से आइडियल संगठन है। अब वर्तमान दौर के नए पैरामीटर्स के हिसाब से हमारा प्रदेश संगठन देश में नंबर-1 बन सके, बीते एक साल में इसी बात पर हमारा फोकस रहा है।




Leave a Reply