-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एक लाख से अधिक किसानों से 3.08 लाख एमटी गेहूँ की खरीदी
प्रदेश में इस वर्ष रबी उपार्जन में आज तक एक लाख 10 हजार 699 किसानों से तीन लाख 8 हजार 394 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया है कि आज एक लाख किसानों को एस.एम.एस. भेजे गये थे।
प्रथम छ: दिन में हुई खरीदी
प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि रबी उपार्जन के प्रथम दिन 15 अप्रैल को 2766 किसानों द्वारा 4954 मीट्रिक टन गेहूँ का विक्रय किया गया। दूसरे दिन 16 अप्रैल को 6738 किसानों द्वारा 12 हजार 824 मीट्रिक टन गेहूँ का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया। तीसरे दिन 17 अप्रैल को 13 हजार 720 किसानों द्वारा 25 हजार 495 मीट्रिक टन गेहूँ का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया। चौथे दिन 18 अप्रैल को 25 हजार 792 किसानों से 60 हजार मीट्रिक टन, पाँचवे दिन 19 अप्रैल को 31 हजार किसानों से 89 हजार 416 मीट्रिक टन तथा छटवे दिन 20 अप्रैल को 30 हजार 696 किसानों से एक लाख 15 हजार 691 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया।




Leave a Reply