-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एक डॉलर 67 रूपये 72 पैसे का बोला गया।
एशिया भर के शेयर बाजार, कई दिनों तक गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बाद आज संभल गए। यूरोपीय केन्द्रीय बैंक के यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की मदद के लिए और उपाय किए जाने के संकेत मिलने तथा कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से शेयर बाजारों में मजबूती आयी।
बम्बई शेयर बाजार में भी आज मजबूती का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में चार सौ अंक से अधिक के उछाल के साथ एक बार फिर चौबीस हजार के स्तर को पार कर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 137 अंक बढ़कर 7 हजार 414 पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया तीस पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 67 रूपये 72 पैसे का बोला गया। बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रूपये में मजबूती आयी।
जापान, चीन, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के शेयर बाजारों में एक दशमलव तीन प्रतिशत से लेकर पांच दशमलव छह प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज हुई।
कच्चे तेल के भाव आज दूसरे दिन भी चढ़े। इस सप्ताह बारह वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद कल कीमतों में तेजी आने लगी।




Leave a Reply