-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एआईसी-आरएनटीयू और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू
अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (एआईसी-आरएनटीयू) और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मध्य आज एक गरिमामय कार्यक्रम में एमओयू किया गया। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत विश्वविद्यालय परिसर में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।
यह केन्द्र मध्य भारत के उत्कृष्ट केन्द्रों में से एक है। इस एमओयू पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एच एस त्रिपाठी और एआईसी-आरएनटीयू के समन्वयक श्री रोनाल्ड फर्नांडिस ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रम्हप्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह, एआईसी- आरएनटीयू के निदेशक श्री नितिन वत्स, शिक्षाविद श्री अमिताभ सक्सेना और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल प्रकाश विशेष रुप से उपस्थित थे।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में ‘‘समर्थ केन्द्रः एआईसी-आरएनटीयू बरकतउल्ला विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन सेंटर’’ की स्थापना की जाएगी। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्टार्टअप्स प्रषिक्षण के कार्य किये जाएंगे। जिसके तहत एआईसी-आरएनटीयू विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जिसमें स्टार्टअप्स, उद्यमिता, कौशल विकास के सत्र, हैकाथान आदि का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध हर महाविद्यालय के नोडल अधिकारियों के साथ एआईसी-आरएनटीयू कार्य करेगा। एआईसी-आरएनटीयू के अत्याधुनिक फैब लैब का उपयोग भी स्टार्टअप्स करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिये ऑनलाईन/ऑफलाईन प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रम्हप्रकाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एआईसी-आरएनटीयू स्टार्टअप्स इको सिस्टम का विकास कर रहा है जिसका लाभ विद्यार्थियां को मिलेगा। कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और निदेशक श्री नितिन वत्स ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि ‘‘समर्थ केन्द्रः एआईसी-आरएनटीयू बरकतउल्ला विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन सेंटर’’ उद्यमिता विकास के लिये हर संभव कार्य करेगा।




Leave a Reply