-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ऊपरी नेपाल के दूरदराज के इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।
उत्तरी नेपाल के दूर-दराज के इलाकों में बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। भू-स्खलन और खराब मौसम की वजह से राहत कार्यों में बाधा आ रही है। भारतीय सेना और वायुसेना के हैलीकॉप्टर दूरदराज के इलाको में पहुंच रहे हैं। सेना के हैलीकॉप्टर आज गांवों में खाद्य सामग्री गिरा रहे हैं। नेपाल-चीन सीमा पर पहाड़ी इलाकों से भारतीय हैलीकॉप्टरों ने लोगों को निकाला, इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी हैं। भारतीय राहत मिशन ने आज सुबह गोरखा जिले के दूर-दराज के इलाके से एक गर्भवती महिला को भी बचाया। इस बीच, नेपाल में भूकम्प प्रभावित अन्य क्षेत्रों में बचाव कार्य पूरा हो गया है। विभिन्न देशों के बचावकर्मी वापस लौटने लगे हैं। भूकम्प से मरने वालों की संख्या सात हजार दो सौ 56 हो गई है, जबकि 14 हजार दो सौ 67 लोग घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और दानकर्ता एजेंसियों से दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नेपाल को सहायता देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नेपाल को टैंट, तारपोलिन, सूखे खाद्य पदार्थ, पानी साफ करने वाले उपकरण और दवाओं की जरूरत है।




Leave a Reply