-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उर्दू अकादमी द्वारा “सिलसिला” की धार में साहित्यिक गोष्ठी 25 को
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिलसिला के तहत साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 25 अगस्त को शाम 7 बजे आनंद भवन, सिल्वर हिल कालोनी, धार में ज़िला समन्वयक अनिता मुकाती के सहयोग से किया जाएगा।
अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य, साहित्यिक एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी का चौथा कार्यक्रम धार में 25 अगस्त को आयोजित हो रहा है जिसमें धार ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, तहसीलों एवं बस्तियों के ऐसे शायर व साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर मिला है। धार ज़िले की समन्वयक अनिता मुकाती ने बताया कि शेरी व अदबी नशिस्त में जो शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे उनमें निसार अहमद धार, वल्लभ विजयवर्गीय धार, मोइन जाफरी अमझेरा, क़मर साक़ी धार, नज़र धारवी धार, मुशताक राही नालछा, असरार धारवी मनावर के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन अनिता मुकाती द्वारा किया जाएगा।




Leave a Reply