-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
उमा भारती ने प्रायवेट सेक्टर में आरक्षण पर अपनी इस तरह दी सहमति
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे भी प्रायवेट सेक्टर में आरक्षण के पक्ष में हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को निजी क्षेत्र में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए। साथ ही गरीब ब्राह्मणों को भी दस फीसदी आरक्षण के पक्ष में वे हैं।
उमा भारती ने मीडिया से चर्चा में आज भोपाल में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर वे पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी बात रखेंगी। इस तरह कोई राय नहीं देंगी। अभावग्रस्त लोगों औऱ सुविधा संपन्न लोगों के बीच अंतर काफी है जो शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करके औऱ आरक्षण से कम किया जा सकता है। असमानता के खिलाफ जो संघर्ष देश और मध्य प्रदेश में उमड़ रहा है उसे सत्ता में बैठे हम लोगों को दुरुस्त करने का रास्ता निकालना होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की भीम सेना में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है, उसको लेकर सत्ता, शासन, प्रशासन, आर्थिक उत्थान, सामाजिक सम्मान में सबकी बराबरी की भागीदारी की मांग संवैधानिक अधिकार है। मगर यह मांग सयंत भाषा का उपयोग करना चाहिए और किसी के द्वारा भी किसी जाति विशेष पर आरोप नहीं लगाना चाहिए।
सरकार ने नहीं शराब के खिलाफ
भारती ने कहा कि वे शिवराज सरकार के खिलाफ नहीं हैं बल्कि शराब के खिलाफ हैं। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है, सामाजिक बुराई है। समाधानपरक स्थिति नहीं बनने तक वे इस बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेंगी।
प्रीतम लोधी का परिवार जनसंघ से जुड़ा रहा
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रीतम लोधी की टिप्पणी और उनके खिलाफ पार्टी की कार्रवाई को लेकर कहा कि प्रीतम का परिवारजनसंघ से जुड़ा रहा है। वे उनके अच्छे सहयोगी रहे हैं और जनशक्ति पार्टी में जाने पर उनके खिलाफ कई झूठे प्रकरण दर्ज हुए। ब्राह्मणों व कथावाचकों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर उन्होंने प्रीतम लोधी को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पास जाकर माफी मांगने को कहा था और वे मिले भी थे। उन्होंने माफी भी मांगी है।




Leave a Reply