-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
उमा भारती का BJP केंद्रीय नेतृत्व व MP GOVT को अल्टीमेटम, 8 दिसंबर तक अज्ञातवास पर
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एकबार फिर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और मध्य प्रदेश सरकार को साथ नहीं देने का आरोप लगाया है। भगवान कार्तिक के असुरों को हराने के बाद अकेले पड़ जाने की परिस्थितियों को अपने से जोड़ते हुए उनका कहना है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व को उनके गंगा किनारे की यात्रा और शराब के खिलाफ अभियान में तटस्थ रहा है। भारती ने मध्य प्रदेश सरकार की शराब नीति को गंभीर मसला बताते हुए अज्ञातवास में जाने तथा आठ दिसंबर के बाद संवाद करने का अल्टीमेटम दिया है।
भारती ने मंगलवार को देव दीपावली के मौके पर अपने अज्ञातवास पर जाने की ट्विटर पर सूचना दी और दत्त पूर्णिमा आठ दिसंबर को वापस लौटने का कहा। ट्वीट में उन्होंने भगवान कार्तिक के असुरों को पराजित कर जब हिमालय वापस लौटे तो वे अकेले पड़ गए थे। भारती ने इस उदाहरण के साथ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और मध्य प्रदेश सरकार की शराब नीति को लेकर उन्हें मिले सहयोग के दर्द को ट्वीट में बताया है।
नेता-कार्यकर्ता के व्यक्तिगत सम्मान-समर्थन का खुलासा
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने गंगा किनारे की यात्रा और मध्य प्रदेश में शराब के खिलाफ अभियानों को लेकर कहा कि उनकी अपनी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से सम्मान और समर्थन देते हैं लेकिन पार्टी के तरफ से कोइ विशेष आयोजन नहीं होते। दोनों अभियानों के प्रति कार्यक्रम की दृष्टि से पार्टी तटस्थ रही। उन्होंने ऐलान किया कि वे चंद्रग्रहण के बाद नागपुर होकर अमरकंटक के आसपास अज्ञातवास में रहेंगी। दत्त पूर्णिमा आठ दिसंबर तक इन अभियानों को लेकर उन्होंने पार्टी और मध्य प्रदेश सरकार की नीति के लिए अल्टीमेटम दिया है और इसके बाद फिर संवाद करने का कहा है।




Leave a Reply