-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उमा का शराब बंदी अभियानः बंगला छोड़ा, नदी किनारे-शराब दुकानों-अहातों के सामने टेंट लगाएंगी
शराब बंदी के लिए लंबे समय से अभियान का ऐलान कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एकबार फिर सात नवंबर से 14 जनवरी तक सरकारी बंगला त्यागने का ऐलान किया है। इस अवधि में वे नदी किनारे, पेड़ के नीचे, जिन शराब की दुकान या अहातों पर लोगों को आपत्ति है उनके सामने टेंट लगाकर रहेंगी। चौपाल लगाएंगी।
उमा भारती ने दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सरकारी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर नशामुक्त अभियान की शुरुआत की थी लेकिन छह दिन बाद भारती ने अपने नए अभियान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर जो अभियान चला रही है, वे उसमें सहयोग करेंगी लेकिन सात नवंबर से वे सरकारी अफसरों को याद कराते रहने के लिए सरकारी बंगला त्यागकर नदी किनारे, पेड़ के नीचे या ऐसी दुकानों-अहातों के सामने टेंट लगाकर चौपाल लगाएंगी जिनका वहां के लोग विरोध कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि जिन दुकानों और अहातों का लोगों ने विरोध किया था, वे आज भी चल रही हैं क्योंकि अधिकारियों ने उन्हें स्थान बदलने का समय दे दिया। इसके बाद वे कोर्ट से स्टे ले आए। ऐसे अधिकारियों और विधि विभाग को याद कराते रहने के लिए ऐसी दुकानों व अहातों के सामने वे चौपाल लगाएंगी।




Leave a Reply