उमरिया के गांव में घुसे भालू को ट्रेंकूलाइज कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में छोड़ा, पिंजरे से निकलते सरपट दौड़ लगाई

ट्रेंकूलाइज के बाद बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पिंजरा खोलते ही भालू सरपट जंगल की तरफ भाग गया। ट्रेंकूलाइज करने के बाद नेशनल पार्क में भालू को पिंजरे से छोड़ा गया तो वह जंगल में ऐसे भाग जैसे कोई जानवर शिकारी को देखकर भागता है। बेहोशी के बाद पिंजरे में कैद प्यासे भालू ने आजाद होते ही नेशनल पार्क में ऐसी सरपट दौड़ लगाई कि धूल उड़ता हुआ लोगों की आंखों से ओझल हो गया।

यह मामला उमरिया के बांधवगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र की बाकल उप तहसील के बासन गांव का है। बासन में गुरुवार की सुबह दस साल का एक नर भालू पानी की तलाश में एक ग्रामीण के घर में घुस गया। जब वन विभाग को इसकी सूचना मिली तो बहोरीबंद वन परिक्षेत्र व रीठी वन परिक्षेत्र की टीमें वहां पहुंची। जबलपुर की रेस्क्यू टीम को बुलाकर भालू को पहले ट्रेंकूलाइज किया गया। इसके बाद पिंजरे में डालकर हाथीभार बीट क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ने के लिए ले जाया गया। पिंजरा खोलते ही भालू सरपट जंगल की तरफ भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today