-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उमंग का एक और हमला, रेत और शराब के धंधे में लगे दिग्विजय
वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाने के बाद दूसरे दिन और बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह रेत औऱ शराब का धंधा कर रहे हैं। रेत का धंधा होशंगाबाद में कर रहे हैं तो शराब गुजरात जाकर बेच रहे हैं।
उमंग सिंघार के इन आरोपों पर अब हाईकमान या प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की तरफ से कोई भी क्रिया या प्रतिक्रिया नहीं आई है। सिंघार ने दिग्विजय सिंह द्वारा सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे अपने पत्रों पर कार्रवाई का ब्योरा मांगे जाने के बाद रविवार को पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि फिर वे पत्र क्यों लिख रहे हैं। उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह की लंबी शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी की है जिसमें उन पर कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाए हैं। कहा है कि वे अपने बेटे के विभागों को छोड़कर अन्य विभागों के मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करते रहते हैं।
वहीं, उमंग सिंघार के पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह द्वारा सरकार चलाए जाने के आरोप पर वरिष्ठ मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वे फोन से भी आदेश दे सकते हैं। पत्र लिखने की विशेष आवश्यकता नहीं थी। इनके अलावा जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, गृह मंत्री बाला बच्चन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ आदि ने दिग्विजय के पत्र लिखकर अपने पत्रों पर कार्रवाई मांगे जाने को गलत नहीं माना है।




Leave a Reply