उप राष्ट्रपति ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को कहा

उपराष्‍ट्रपति एम.वैंकैया नायडू ने शिक्षक दिवस पर आज नई दिल्‍ली में 45 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। यह पुरस्‍कार विद्यालयों में शिक्षा में उल्‍लेखनीय योगदान करने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। इसकी शुरूआत 1958 में की गयी थी। इसके तहत रजत पदक प्रमाण पत्र और 50 हजार रूपये नकद दिये जाते हैं। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में शिक्षकों का स्‍थान बहुत महत्‍वपूर्ण है।
हमारे भारतीय संप्रदाय और विचारधारा में गुरूओं का बहुत महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान की आभा को फैलाना केवल गुरू ही करते सकते हैं। इसलिए गुरू को हम भगवान के प्रतिरूप मानते हैं। ऐसे महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महानुभावों को सादर सत्‍कार करने के लिए आज हम सम्मिलित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today