-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
उप चुनाव में भाजपा ने 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस के हाथ नौ पर लगी जीत
विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही आठ महीने से मध्यप्रदेश में चल रहा सियासी घमासान थम गया और भाजपा 19 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत मिलने के साथ ही मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चलाने की स्थिति में आ गई है। 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली तो भाजपा ने 19 सीटों पर विजयश्री प्राप्त की।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद कमल नाथ सरकार गिर गई थी और इसके बाद तीन अन्य विधायकों ने भी भाजपा के पक्ष में इस्तीफा दे दिया था। मार्च से ही मध्यप्रदेश में भाजपा के शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार काम कर रही थी। तीन नवंबर को 25 विधायकों के इस्तीफे और तीन के निधन से रिक्त हुई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए जिनके नतीजे मंगलवार को ईवीएम मशीनों में डाले गए मतों की गणना के साथ घोषित हुए। भाजपा के प्रत्याशी जौरा के सूबेदार सिंह राजौधा, अंबाह के कमलेश जाटव, मेहगांव के ओपीएस भदौरिया, ग्वालियर के प्रद्युम्न सिंह तोमर, भांडेर की रक्षा संतराम सरोनिया, पौहरी के सुरेश धाकड़, बमोरी के महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोक नगर के जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली के बृजेंद्र सिंह यादव, सुऱखी के गोविंद सिंह राजपूत, बड़ा मलहरा के प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनूपपुर के बिसाहूलाल सिंह, सांची के डॉ. प्रभूराम चौधरी, हाट पीपल्या के मनोज चौधरी, मंधाता के नारायण पटेल, नेपानगर की सुमित्रा देवी कास्डेकर, बदनावर के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवर के तुलसीराम सिलावट व सुवासरा के हरदीप सिंह डंग को जीत मिली। कांग्रेस के सुमावली से अजब सिंह कुशवाह, मुरैना के राकेश मवाई, दिमनी के रविंद्र सिंह तोमर, गोहद के मेवाराम जाटव, ग्वालियर पूर्व के सतीश सिकरवार, डबरा के सुरेश राजे, करैरा के प्रागीलाल जाटव, ब्यावरा के रामचंद्र दांगी और आगर के विपिन वानखेड़े को उपचुनाव में जीत हासिल हुई है।




Leave a Reply