-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू 8 अगस्त को इंदौर आएंगे
उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू 8 अगस्त को इंदौर आएंगे। उपराष्ट्रपति के इंदौर आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नायडू इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति के भ्रमण के संबंध में शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव सुधीरंजन मोहंती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इंदौर में उपस्थित संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने उन्हें इस संबंध में की गई तैयारियों से अवगत कराया। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। एसएसपी श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आवागमन और सुरक्षा संबंधी सभी इंतज़ाम कर लिए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बताया गया कि उप राष्ट्रपति नायडू 8 अगस्त को प्रातः 09:05 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और पूर्वान्ह 10:30 बजे एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे। यहाँ से रवाना होकर वे सुबह 10:50 बजे श्री वैष्णव विद्यापीठ पहुंचेंगे और यहाँ दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री नायडु दोपहर 3:55 बजे वापस एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे और 04 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।




Leave a Reply