-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उपराष्ट्रपति ने बार्सिलोना में आतंकी हमले की निंदा की
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु ने बार्सिलोना, स्पेन में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ऐसे बर्बर और निंदनीय कृत्य को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता और आज मानवता के समक्ष सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि केवल समन्वित वैश्विक प्रयासों से ही अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है।उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ नीचे दिया गया है:-‘मुझे बार्सिलोना, स्पेन में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकर अत्यंत दु:ख पहुंचा है। मेरी भावनाएं और प्रार्थना शोक संतप्त परिजनों और घायलों के साथ हैं।ऐसे बर्बर और निंदनीय कृत्य को कभी भी न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। आज मानवता के समक्ष आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है और अधिक बहुलवादी तथा खुले समाज के कारण नए स्तर पर इस खतरे की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को मात केवल समन्वित वैश्विक प्रयासों से ही दी जा सकती है। संकट की इस घड़ी में हम स्पेन की सरकार और वहां के लोगों के साथ हैं और हमलावरों से निपटने में उनकी त्वरित कार्यवाही की सराहना करते है। मैं शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।




Leave a Reply