-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
उपचुनाव में बुंदेलखंड की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगीः विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने मध्यप्रदेश को 15 वर्षों में उमाजी, बाबूलाल गौर ओर शिवराज जी के नेतृत्व में सँवारने ओर विकसित करने का काम किया लेकिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में इसे गर्त में धकेल दिया। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने बुंदेलखंड को मिलने वाले एग्रीकल्चर कॉलेज और सिंचाई परियोजनाओं को छिंदवाड़ा ले जाने का काम सत। क्योंकि उनके लिए छिंदवाड़ा ही पूरा प्रदेश था। उन्हें बुंदेलखंड के विकास से कोई लेना देना नही था। कमलनाथ सरकार ने 15 महीने तक लगातार बुंदेलखंड की अवहेलना की। इस उपचुनाव में बुंदेलखंड की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने गुरुवार को बड़ामलहरा विधानसभा के मंडल सम्मेलनों को सम्बोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को बड़ामलहरा विधानसभा में चुनाव प्रचार पर थे। श्री शर्मा ने विधानसभा की चुनाव संचालन और प्रबन्ध समिति की बैठक में भाग लिया। तत्पश्चात ग्राम भगवां में ग्रामीण मंडल एवं बड़ा मलहरा में नगर मंडल के सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सांसद वीरेंद्र खटीक, प्रद्युम्न सिंह लोधी ललिता यादव ने भी सम्बोधित किया।
झूठों की मंडली है कांग्रेस, हर बूथ पर करें बेनकाब
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में जनता को भ्रमित और किसानों को झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी। इन्होंने किसानों को कर्ज माफी का झूठा वादा किया युवाओं को 4000 रूपए भत्ता देने का झूठ बोला। हर कदम पर झूठ बोलने का काम कमलनाथ सरकार ने किया लेकिन झूठ के दिन ज्यादा नहीं होते और यही कारण था कि कमलनाथ सरकार जनता से बोले गए झूठ के कारण गिरी। झूठ बोलने वाली यह कांग्रेस की मंडली फिर उपचुनाव में बुंदेलखंड की जनता को भ्रमित कर रही है। हर रोज नए नए झूठ का जाल बुन रही है। लेकिन बुंदेलखंड की जनता इनके बहकावे में नही आने वाली। उन्होंने कहा कि बड़ामलहरा विधानसभा में भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करें इसके लिए कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें।
भाजपा को जीता कर विकास का रास्ता चुने : भार्गव
प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार हुए उनपर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। लेकिन भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता न झुका न रुका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 महीने तक डटकर जनविरोधी कमलनाथ सरकार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद ओर प्रद्युम्न सिंह लोधी ने त्याग किया जिसके कारण सरकार बनी। यह सरकार ओर भी मजबूती के साथ जनता के लिए काम करें इसके लिए भाजपा को जिताएं। श्री भार्गव ने कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती पर भाजपा ने विकास की इबारत लिखी है। विकास का क्रम कांग्रेस की सरकार आते ही 15 महीने के लिए रुक गया था। बड़ा मलहरा के समग्र विकास हो इसके लिए पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी ओर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं।
ये थे उपस्थित
सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री हरिशंकर खटीक, सांसद वीरेंद्र खटीक पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, पार्टी प्रत्याशी श्री प्रधुम्न सिंह लोधी, विधायक राहुल लोधी, राजेश प्रजापति, राकेश गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष घासीराम पटेल, श्रीमती रेखा यादव, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, विधायक प्रहलाद लोधी, पूर्व विधायक गुड्डन पाठक, जय नारायण अग्रवाल, नारायण काले, अरविंद पटेरिया उपस्थित थे।




Leave a Reply