-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उपचुनावों में दिखती हार से बौखलाई भाजपा, मसूद को निशाना बनाया: सलूजा
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से प्रदेश की शिवराज सरकार जानबूझकर विधायक आरिफ मसूद के काॅलेज में कार्यवाही कर रही है। विधायक मसूद के काॅलेज पर न्यायालय का स्टे है, उसके बावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर काॅलेज में तोड़फोड़ की गई।
सलूजा ने कहा कि यदि भाजपा सरकार को कार्यवाही करना ही है तो निष्पक्ष भावना से कार्यवाही करे और प्रदेश में भोपाल के अंदर ही भाजपा नेताओं के 500 से अधिक अवैध रूप से अतिक्रमण है, सरकार उन पर भी कार्रवाई करें।
आरएसएस प्रमुख के भोपाल आगमन पर उन्हें ख़ुश करने के लिये विधायक मसूद पर राजनीतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है।
भाजपा याद रखे कि 10 के बाद 11 तारीख़ भी आयेगी और भाजपा की इस तरह की हर बदले की भावना से की गयी कार्यवाही का जवाब दिया जावेगा।
सलूजा ने कहा कि उपचुनाव में हार सामने देख और अपनी सत्ता डगमगाने के डर से भाजपा बौखला गई है और इस तरह की अन्यायपूर्ण व राजनीतिक प्रतिशोध की कार्यवाही को अंजाम देकर प्रदेश और भोपाल की जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।




Leave a Reply