-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
उन्नत तकनीक को लेकर इजराइल सरकार और कृषि मंत्री कमल पटेल के बीच द्विपक्षीय वार्ता
मध्यप्रदेश में इजरायली तकनीक से खेती किसानी के क्षेत्र में विकास के साथ उन्नत तकनीक की संभावनाओं के मुद्दे पर दिल्ली में इजराइल सरकार के दूतावास पर इजरायल के राजदूत नाओर गीलोन और मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ मध्यप्रदेश और इजराइल सरकार के प्रतिनिधि मंडल के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इजराइल लंबे समय से एक-दूसरे के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल द्वारा जल प्रबंधन से जुड़ी नॉलेज शेयरिंग के लिए मध्यप्रदेश का हरदा एक महत्वपूर्ण स्थल साबित हो सकता है। हरदा मध्य प्रदेश का प्रतीक है, जहा कृषि विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। भविष्य के प्रोजेक्ट लगाने के लिए यह जिला कई मामले में सर्वश्रेष्ठ है। हरदा में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इंडो इजरायल प्रोजेक्ट के रूप में यथाशीघ्र प्रारंभ होना है।जिस में इजराइल सरकार का सहयोग अपेक्षित है।




Leave a Reply