-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उद्योगों और फैक्ट्रियों को राहत देकर चालू कराये सरकार- पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश में 1 करोड से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए है वही 90 प्रतिशत से ज्यादा परिवारों की कमाई भी घट गई है। लोग आज दो जून (दो वक्त) की रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे है लेकिन उन्हें रोजी और रोटी दोनो नही मिल पा रही है, आम आदमी परेशान है। इसलिए ऐसे में उद्योगों को राहत देकर चालू कराया जाए और चाय-पान की दुकानों सहित बाजार की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।
पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से वादा किया था कि वे सत्ता में आयेंगे तो 2 करोड लोगों को रोजगार देंगे और लोगों की कमाई भी बढे इसके लिए प्रयास करेंगे लेकिन सरकार बेरोजगारों से किए गए वादे को पूरा करने में असफल साबित हुई है। वही जो परिवार छोटी- छोटी नौकरी अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे वे कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बेरोजगार हो गए।
कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर की वजह से भारत में करीब 2 करोड से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गई। आय के कोई साधन नही बचे अभी एक साल तक रोजगार की कोई संभावना नही है क्योकि कोरोना कर्फ्यू (लॉक डाउन) की वजह से उद्योग धंधे, फैक्टरियां बंद हो गई। यह यह धंधे कब चालू होंगे या नही यह कह पाना भी संभव नही है। सरकार ने बेरोजगार हुए लोगों के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाए। इसलिए केन्द्र एवं राज्य सरकारो को नौकरी से हाथ धोने वाले बेरोजगारों के लिए देश एवं प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पडे पदों को भरने की प्रक्रिया चालू करनी चाहिए ताकि लोगों को रोजगार मिल सकें और वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। साथ ही केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार को देश और प्रदेश उद्योगों को राहत प्रदान कर उन्हें चालू कराना चाहिए ताकि जिन लोगों की नौकरियां गई है उन्हें वापस नौकरी मिल सके एवं परिवार की आय बढाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
वही विधायक शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद चाय- पान की दुकाने, लोहा बाजार, सिमेन्ट बाजार, कपडा बाजार, अन्य बाजार नही खुले है सरकार को उन्हें क्रमबद्ध रुप से तत्काल खुलवाना चाहिए ताकि वे भी अपने व्यवसाय से परिवार का भरण पोषण कर सके। शर्मा ने कहा कि सरकार को आर्थिक गतिविधियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बढाना है जिससे आम जनता को रोजगार मिल सके और वे चैन से 2 जून की रोटी जुटा सके।
आये दिन तहसीलदार, एसडीएम दुकानों पर व्यापारियों पर कार्यवाही कर चालान कर रहे है और दुकाने सील कर रहे है यह असंवैधानिक है प्रशासन इससे बाज आये नही तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में सडकों पर लडाई लडेगी।




Leave a Reply