-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उप्र में लगातार वर्षा से पिछले 12 घंटों में 10 की मृत्यु
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा से पिछले 12 घंटों में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज भी भारी वर्षा हुई। राज्य की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। माताटीला बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हमीरपुर जिले में अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर चार से पांच मीटर तक बढ़ने की आशंका है। गंगा पर बने नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने से सम्बल और कन्नौज जिलों के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा, रामगंगा, शारदा, घाघरा और कुआनो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।




Leave a Reply