-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उत्तरप्रदेश में वर्षा से जुड़ी दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 109 पहुंची
उत्तर प्रदेश में वर्षा से जुड़ी दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या एक सौ नौ हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है। सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बारिश से पांच सौ से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं।
लगातार हो रही बरसात से राज्य कई हिस्सों में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। विद्युत आपूर्ति और संचार व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ा है। सरयु, घाघरा और शारदा नदियां फैजाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। सहारनपुर में हथिनी कुंड के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को यमुना नदी का पानी बढ़ने से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गंगा और यमुना नदियां भी बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बलिया और मथुरा में उफान पर हैं। इन नदियों के आसपास निचले इलाकों में रहने वालों को भी सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा गया है




Leave a Reply