उत्तरप्रदेश में चुनावी सरगर्मी, सपा में मुलायम के बाद अखिलेश ने जारी की सूची

उत्तरप्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी में आंतरिक लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। बुधवार को सपा सुप्रीमो के विधानसभा चुनाव के लिए 325 प्रत्याशियों की घोषणा की थी जिससे नाखुश मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव ने एक अलग से सूची जारी कर दी जिसमें 235 प्रत्याशियों के नामों को शामिल किया गया है।

वहीं समाजवादी पार्टी में कुछ महीनों से पारिवारिक मतभेद खुलकर सामने आने से मुलायम सिंह यादव पसोपेश में पड़ गए हैं। वे अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़े हैं और बेटे को भी समझाते जा रहे हैं। मगर अब टिकट वितरण शुरू हो जाने से दोनों को समझाने में वे नाकाम दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को जब सपा ने 325 प्रत्याशियों की सूची जारी की तो उसमें से अखिलेश यादव के समर्थकों के नाम ही नदारत थे। इससे खफा होकर अखिलेश यादव ने गुरुवार की देर शाम को 235 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। शेष प्रत्याशियों की सूची दूसरी किस्त में जारी करने का ऐलान किया। इससे सपा के टूटने की संभावनाएं पनपने लगी हैं। दूसरी तरफ असद उद्दीन ओवैसी ने भी चुनाव मैदान में प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान कर पहली सूची जारी कर दी है। 21 प्रत्याशियों की यह सूची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today