-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
उज्जैन-भोपाल संभाग में किसान सम्मेलन 15 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित
कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री भोपाल एवं उज्जैन में संभागीय किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता किसान चौपाल और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से किसानों को मोदी सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के लाभ बताएंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 15 दिसंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रातः 11 बजे भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। उज्जैन में दोपहर 2 बजे सामाजिक न्याय परिसर में उज्जैन संभाग का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत सम्बोधित करेंगे।
16 दिसम्बर को यहां होंगे संभागीय सम्मेलन
16 दिसंबर को अलग-अलग संभागीय किसान सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। जबलपुर में संभागीय किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते संबोधित करेंगे। रीवा में शहडोल एवं रीवा संभाग के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के किसान सम्मेलन को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। इसी प्रकार सागर में संभागीय किसान सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे। इंदौर के संभागीय किसान सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे।




Leave a Reply