-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
उज्जैन के युवाओं के भविष्य का चुनाव: कमलनाथ

उज्जैन शहर, विश्व में भारत की आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। मैं जब भी महाकाल के दर्शन करता हूँ तो मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। हमारी सबसे बड़ी शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह को उज्जैन चुनाव के समय याद आता है या सिंहस्थ में भ्रष्टाचार के लिये याद आता है। शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के कारण मप्र में कोई उद्योग नहीं लगाना चाहता है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले कमलनाथ ने उज्जैन पहुँचकर बाबा महाकाल का अभिषेक कर दर्शन लाभ लिये।
श्री कमलनाथ ने भारत माता की जय और जय श्री महाकाल के उद्घोष से अपना भाषण आरम्भ किया और भाजपा व शिवराज सिंह पर गरजते हुए कहा कि अगर सही नीति और नीयत हो तो विकास होता है। उन्होंने कहा कि 18 साल से प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री है, वे उज्जैन आकर भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई या महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के लिये या फिर घर-घर दारू पहुँचाने के लिये वोट माँग रहे हैं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि जिस छिन्दवाड़ा ने मुझे 42 साल सेवा का मौक़ा दिया वहाँ क़ोरोना में ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई जबकि पूरे प्रदेश में अव्यवस्था थी। आप क़ोरोना का दुःख भूल मत जाना, आप सभी इसे याद रखना। उस दुःख में महेश परमार ने जी जान से उज्जैन की सेवा की थी।
श्री कमलनाथ ने कहा हमारे देश की संस्कृति दिल जोड़ने की है, संबंध जोड़ने की है और रिश्ता जोड़ने की है। भारत अनेक धर्म, त्यौहार, भाषा और परम्पराओं वाला देश है जो विविधताओं के बाद भी एक झंडे के नीचे खड़ा है। पूरा विश्व भारत की विविधता को देख रहा है, यही हमारी ताक़त है। यही जोड़ने की संस्कृति कांग्रेस की संस्कृति है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि खुद को मामा कहने वाले शिवराज सिंह के राज में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार होते हैं। किसान के बेटे बनकर घूमने वाले शिवराज सिंह के राज में सर्वाधिक किसान आत्महत्या करते हैं। केवल झूठ, केवल घोषणायें। वे 20 हज़ार घोषणाएँ कर चुके हैं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि 15 साल बाद मप्र में कांग्रेस की सरकार आयी तब प्रदेश किसान आत्महत्या, बेरोज़गारी, और महिला अपराध में नंबर वन था। लेकिन मैंने इसे चुनौती के रूप में लिया। हमने प्रदेश पहचान बदलने के लिये काम किया। किसान क़र्ज़ माफ़ी, गौशाला निर्माण, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली की योजना लाये। हमने उज्जैन के विकास की योजना बनाई। महाकाल कोरिडोर का विकास कांग्रेस सरकार की सोच थी, मेरी सोच थी।
श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में बाल अपराध हुये, बुजुर्गों पर अत्याचार हुये, कोरोना से मौतें हुईं। क्या आप कोरोना का दुःख भूल जाओगे? श्री नाथ ने कहा कि महेश परमार विधायक रहकर ख़ुश थे लेकिन मैंने इनसे कहा कि तुम चुनाव लड़ो क्योंकि हमें उज्जैन से भ्रष्टाचार को मिटाना है। महेश परमार जी राजनीतिक कम और समाजसेवी ज़्यादा हैं। शिवराजसिंह जी मैं पूछना चाहता हूँ तमिलनाडु में सामान बनाने वाला उद्योगपति, हरियाणा या पंजाब में उद्योग क्यों लगता है, वो मध्य प्रदेश में उद्योग क्यों नहीं लगाता है, क्योंकि उद्योगपति मध्य प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है और वे यहां निवेश करने से डरते हैं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि मतदान के लिये इस बार जब आप चुनाव में हाथ के पंजे का बटन दबाओगे तो वह उज्जैन के विकास के लिए होगा। नौजवानों के रोज़गार के लिये होगा। मुझे आपकी समझदारी पर पूरा विश्वास है और आपकी समझदारी से इस बार उज्जैन नगर निगम में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।
Leave a Reply