-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
उज्जैन का निर्भया कांडः आरोपी पकड़े जाने के बाद एनकाउंटर से बचा, गिरने पैर में चोट
मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना में एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की शाम पकड़ने के बाद घटनास्थल की पुष्टि कराते समय वह भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने भी पीछा किया। वह गिरकर घायल हो गया और एऩकाउंटर से बच गया। पढ़िये रिपोर्ट।
सतना से उज्जैन आई एक किशोरी के साथ दिल्ली जैसे निर्भया कांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गुरुवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उज्जैन कीएक जुग्गी बस्ती का रहने वाला भरत सोनी नामक यह युवक पुलिस गिरफ्त में आने के बाद घटनास्थल जीवनखेड़ी की पुष्टि कराने ले जाते समय हिरासत से भागने लगा। उसने दौड़ लगाई लेकिन सड़क पर अचानक गिर गया और उसके पैर में चोट आ गई। उसके बाद वह भाग नहीं सका। मगर पुलिस ने उसका पीछा किया जिसमें दो अन्य पुलिसकर्मी भी गिर गए और उन्हें भी चोटें आईं।
भागने पर एनकाउंटर की खबरें फैली
आरोपी भरत सोनी के पुलिस हिरासत से भागने और घायल होने के बाद तेजी से एनकाउंटर की खबरें फैली लेकिन पुलिस ने उनका तत्काल खंडन किया। पुलिस ने पूरी घटना के बारे में अपना स्पष्टीकरण पेश किया।




Leave a Reply