-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इस बार उमा भारती खनन पर हुई नाराज, चंबल नदी के पुल से निकली तो देखे रेत से भरे ट्रकों के काफिले
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इस बार चंबल नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर नाराज हुई हैं. भारती ने नदी के पुल से गुजरते समय रेत से भरे ट्रकों के काफिले को देखा तो उनकी नाराजगी सोशल मीडिया पर दिखाई दी. आइए आपको बताते हैं उमा भारती ने सोशल मीडिया पर कैसे दिखाई नाराजगी.
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती अब तक शराबबंदी को लेकर मध्य प्रदेश में सरकार से नाराज दिखाई दे रही थी अब उनकी नाराजगी अवैध रेत खनन को लेकर भी शुरू हो गई है. आज शाम को वे राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश आते समय मुरैना जिले में प्रवेश कर रही थी तो चंबल नदी के पुल से उनकी गाड़ी गुजरी. पुल से उनकी गाड़ी गुजरी तो उन्होंने वहां के दृश्य को सोशल मीडिया पर इस कदर व्यक्त किया कि सरकार उनके घेरे में फिर आ गई.
भारती ने एक के बाद एक 5 ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया. भारती ने बताया कि चंबल नदी के पुल पर ऐसा दृश्य था जैसे युद्ध में सेना के ट्रक गुजरते हैं. चंबल नदी से रेत से भरे ट्रकों का काफिला निकल रहा था उन्होंने कहा कि चंबल नदी का वह इलाका घड़ियाल रिजर्व वाला है. वहां से किसी भी तरह का खनन किया जाना अवैध है. उमा भारती ने अंत में एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस मुद्दे पर बात करने की अपनी इच्छा जाहिर की. अब देखना यह है कि भारती इस अवैध उत्खनन के मुद्दे को शराब जैसे आगे तक ले जाएंगे या यहीं समाप्त कर देंगी.




Leave a Reply