इराक में एक आत्‍मघाती बम हमले में तीस लोग मारे गए और 65 घायल हो गए।

इराक में दक्षिणी बगदाद के निकट इस्‍कन्‍दरिया में फुटबॉल मैदान में कल रात हुए एक आत्‍मघाती बम हमले में तीस लोग मारे गए और 65 घायल हो गए। एक आत्‍मघाती बम हमलावर ने उस समय खुद को विस्‍फोट से उड़ा दिया जब एक स्‍थानीय टूर्नामेंट के बाद पुरस्कार दिए जा रहे थे। मरने वालों में शहर के मेयर अहमद शाकिर शामिल हैं। आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए हमले की जिम्‍मेदारी ली है और एक बम हमलावर का चित्र भी अपलोड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today