इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को तिरासी सीटें

पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली की दो सौ सत्तर सीटों पर हुए चुनाव में से एक सौ तिरसठ सीटों के नतीजों की अनौपचारिक घोषणा कर दी गई है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को  तिरासी सीटें मिली हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ को 37 और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
तीन सौ बयालीस सदस्यों के निचले सदन में किसी भी पार्टी को साधारण बहुमत से अपना प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक सौ बहत्तर सीटों की जरूरत होगी।
इस बीच, इमरान खान ने चुनाव में जीत का दावा किया है। कल टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को जनादेश मिला है। दूसरी तरफ, नवाज़ शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ और कुछ अन्य छोटे दलों ने  धांधली के आरोप लगाते हुए चुनाव नतीजों को खारिज कर दिया है।

newsonair

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today